IPL 2026, GT vs MI Pitch Report: गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियन्स के बीच मुकाबला आज, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच का कैसा रहेगा हाल

IPL 2026, GT vs MI Pitch Report In Hindi Today Match: आज (20 April 2026) आईपीएल के 19वें सीजन के तीसवें मुकाबले में एक बार चैंपियन गुजरात टाइटन्स और पांच बार की खिताब विजेता मुंबई इंडियन्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर खेला जाने वाला यह सीजन का तीसरा मैच है। इससे पहले खेले दो मैच में से एक में मुंबई को जीत और एक में हार मिली है। हालांकि दोनों ही मैच हाई स्कोरिंग रहे हैं। ऐसे में आईए जानते हैं सोमवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट, खास आंकड़े और कैसा रहेगा अहमदाबाद के मौसम का हाल।

Mumbai Indians Match Pitch Report: आईपीएल के 19वें सीजन के तीसवें मुकाबले में एक बार चैंपियन गुजरात टाइटन्स और पांच बार की खिताब विजेता मुंबई इंडियन्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला गुजरात टाइटन्स के होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम(Narendra Modi Stadium Ahmedabad) में खेला जाएगा। गुजरात टाइटन्स की कप्तानी जहां टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) संभाल रहे हैं वहीं मुंबई इंडियन्स की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में होगी। आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। मुंबई इंडियन्स को अबतक मौजूदा सीजन में खेले 5 मैच में केवल एक मुकाबले में जीत मिली है जबकि उसे लगातार चार मैच में हार का सामना करना पड़ा है। अंक तालिका में मुंबई सबसे आखिरी यानी दसवें पायदान पर है। वहीं गुजरात की टीम मिला जुला प्रदर्शन कर रही है। अबतक खेले पांच मैच में से उसे तीन में जीत मिली है और दो में उसे हार का मुंह देखना पड़ा। अंक तालिका में गुजरात की टीम छठे पायदान पर है। मुंबई के खिलाफ मैच में जीत उसकी टॉप 4 में एंट्री करा देगी। मुंबई की नजर जहां लगातार हार के सिललिले को तोड़ने की होगी वहीं गुजरात टॉप 4 में एंट्री करना चाहेगी। ऐसे में आईए जानते हैं गुरुवार को कैसा रहेगा नरेंद्र मोदी स्टेडियमकी पिच का हाल?

Gujarat Titans vs Mumbai Indians Pitch Report

गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियन्स, नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद पिच रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड (gujarat titans vs mumbai Indians Head to Head)

गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 8 मैच खेले गए हैं। इनमें से गुजरात को 5 मैच में जबकि मुंबई को 3 मैच में जीत मिली है। इस लिहाज से देखें तो गुजरात का पलड़ा मुंबई के खिलाफ शुरुआत से ही भारी रहा है। अहदाबाद के मैदान पर दोनों के बीच अबतक कुल 4 बार भिड़त हुई है। इसमें से चारों बार जीत गुजरात के हाथ लगी है। मुंबई का नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात के खिलाफ जीत का खाता नहीं खुल सका है। दोनों के बीच खेले गए पिछले 5 मैच में से 4 में गुजरात की टीम विजयी रही है। इन आंकड़ों के बीच सोमवार को दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर एक बार फिर नरेंद्र मोदी स्टेडियम में देखने को मिलेगी।

End of Feed