आईपीएल 2026 नीलामी में जीटी रिटेन रिलीज प्लेयर्स लिस्ट (IPL 2026 Gujarat Titans Retained Players List): अपने पहले ही सीजन में चैंपियन बनने वाली गुजरात टाइंटस का यह 5वां सीजन है। अब तक खेले गए 4 सीजन में 2024 को छोड़ दें तो टीम तमाम बदलाव के बावजूद भी कंसिसटेंट रही है। 2024 में इस टीम का प्रदर्शन सबसे खराब रहा था, जब उसे 8वें नंबर से संतोष करना पड़ा था। पहले दो सीजन में फाइनल खेलने वाली इस टीम ने 2025 में भी तीसरे नंबर पर फिनिश किया था। हालांकि, इस बार मिनी ऑक्शन से पहले उसने 6 खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जिसमें से 2 विदेशी खिलाड़ी हैं। इससे पहले गुजरात ने शेरफेन रदरफोर्ड को जाने दिया। ऐसे में टीम जब मिनी ऑक्शन में उतरेगी तो उसकी नजर एक फिनिशर को शामिल करने की होगी। गिल की कप्तानी में टीम पिछले सीजन शानदार फॉर्म में थी। एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस से हार का सामना करना पड़ा था।
गुजरात टाइटंस रिटेन और रिलीज खिलाड़ी (साभार-IPL)
गुजरात टाइटंस इन खिलाड़ियों को किया रिटेन (GT Retain Player List)
शुभमन गिल, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, कुमार कुशाग्र, अनुज रावज, जोस बटलर, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, जयंत यादव, निशांत सिंधु, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर ब्रार, अरशद खान, ईशांत शर्मा, मानव सुथार।
गुजरात रिटेन खिलाड़ी (साभार)
गुजरात ने इन खिलाड़ियों को किया है रिलीज (Gujarat Titans Release Player List)
करीम जन्नत, गेराल्ड कोएत्जी, महिपाल लोमरोर, कुलवंत खजरोलिया, शेरफेन रदरफोर्ड (ट्रेड)
गुजरात टाइटंस का पर्स और स्लॉट बाकी (Gujarat Titans Purse And Slot)
गुजरात टाइटंस के पास अब 12.9 करोड़ रुपये बचे हैं जिसमें उन्हें 5 खिलाड़ी लेने हैं। इन 5 खिलाड़ियों में 4 विदेशी खिलाड़ी हैं।
IPL 2025 में गुजरात का प्रदर्शन
आईपीएल 2025 में ऑरेंज कैप और पर्पल कैप गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों के पास थी। इसके बावजूद टीम एलिमिनेटर में हारकर बाहर हो गई थी। 14 मैच में 9 मुकाबला जीतकर टीम तीसरे नंबर पर रही थी। 5 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था।
