IPL 2026, DC vs MI Preview: आज के पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियन्स के बीच भिड़ंत, जीत की लय जारी रखना चाहेंगी दोनों टीम

DC vs MI IPL 2026 Match no six Preview: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियन्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का आठवां मैच शनिवार दोपहर को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। जानिए इस मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातें।

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के सत्र में शनिवार को जब राजधानी दिल्ली में अपने घरेलू मैदान पर पहले मैच में आत्मविश्वास से ओतप्रोत मुंबई इंडियंस का सामना करेगा तो सभी की निगाहें उसके शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों पर टिकी होंगी। दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले साल पारी की शुरुआत करने के लिए सात जोड़ियों को आजमाया था। उम्मीद की जा रही थी कि इस साल वह इसमें अधिक स्थिरता लाएगा लेकिन शुरुआती संकेतों से पता चलता है कि समस्या अब भी बनी हुई है।

Delhi Capitals vs Mumbai Indians Match Preview

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियन्स, मैच प्रीव्यू (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

दिल्ली कैपिटल्स पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 142 रन का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत नहीं कर पाया था। केएल राहुल पहली ही गेंद पर आउट हो गए, जबकि नितीश राणा और पथुम निस्संका भी नहीं टिक पाए जिससे उसका स्कोर चार विकेट पर 26 रन हो गया। इसके बाद 22 वर्षीय समीर रिजवी ने ’इंपैक्ट प्लेयर’ के रूप में उतरकर संयम और परिपक्वता का शानदार परिचय देते हुए नाबाद अर्धशतक लगाया। इन्होंने अनुभवी ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मिलकर 119 रन की अटूट साझेदारी करके अपनी टीम को छह विकेट से जीत दिलाई थी। रिजवी का प्रदर्शन दिल्ली के लिए अच्छा संकेत है लेकिन शीर्ष क्रम में उसकी कमजोरी चिंता का विषय है। अब उसे जसप्रीत बुमराह के अगुवाई वाले मुंबई के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण का सामना करना है और उसके लिए यह आसान नहीं होगा।

End of Feed