IPL 2026, DC vs GT Pitch Report: आईपीएल 2026 में आज दिल्ली कैपिटल्स-गुजरात टाइटन्स के बीच भिड़ंत, जानिए कैसा बर्ताव करेगी दिल्ली की पिच

IPL 2026, DC vs GT Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 14वां मुकाबला आज (8 April 2026) भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे खेला जाएगा। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स टीमों की टक्कर होने वाली है। मुकाबले का आयोजन दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होगा। यहां हम जानेंगे आज होने वाले दिल्ली-गुजरात मैच की पिच रिपोर्ट और इस मैदान से जुड़े खास व दिलचस्प आंकड़े-

IPL 2026, DC vs GT Preview: आईपीएल के 19वें सीजन का 14वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स (Delhi Capitals vs Gujarat Titans) के बीच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम (Arun Jaitley Cricket Stadium Delhi) में 8 अप्रैल 2026 दिन बुधवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने पहले दोनों मुकाबले जीतकर उतरने वाली है, वहीं गुजरात टाइटंस की टीम अपने पहले दोनों मुकाबले हार चुकी है। इस मुकाबले में दिल्ली की कप्तानी जहां एक बार फिर अक्षर पटेल (Axar Patel) करेंगे। वहीं पिछले मुकाबले में चोट की वजह से बाहर रहे गुजरात के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) इस मैच से वापस कप्तानी करते दिखाई देंगे।

Pitch Report

दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस पिच रिपोर्ट

दोनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन कर रही है दिल्ली

IPL 2026 की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। गेंदबाजों के कारण ही वह अपने पिछले दोनों मैच जीतने में सफल रही है। वहीं बल्लेबाजी में 22 वर्षीय समीर रिजवी ने अधिक जिम्मा संभाला है। आईपीएल में लगातार तीसरा अर्धशतक (एक अर्धशतक पिछले सत्र के अपने आखिरी मैच में लगाया था) लगाने वाले रिजवी आक्रामक फॉर्म में हैं। अगर केएल राहुल और शीर्ष क्रम के अन्य बल्लेबाज लय में आ जाते हैं, तो दिल्ली कैपिटल्स और भी मजबूत टीम बन जाएगी। केएल राहुल जिस तरह पिछली दो पारियों में खेले हैं, उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि वह किसी भी समय बड़ी पारी खेल सकते हैं। हालांकि, तीसरे नंबर पर नीतीश राणा असफल रहे हैं और लग रहा है कि वह इस नंबर पर ज्यादा दबाव महसूस कर रहे हैं। वहीं श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने पिछले मैच में अपनी लय हासिल कर ली है। दिल्ली की तरफ से गेंदबाजों में मुकेश कुमार ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है, वहीं कप्तान अक्षर पटेल पावरप्ले और बीच के ओवरों दोनों में प्रभावी रहे हैं।

End of Feed