2026 IPL Auction Live Streaming: कब और कहां देखें आईपीएल 2026 ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग

2026 IPL Auction Live Streaming, When, Where Online Mini Auction on Jio, Hotstar, Sports18, SonyLiv App: मार्च में होने वाले आईपीएल के लिए मंगलवार को मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा, जहां 10 टीमें ऑक्शन टेबल पर अपनी-अपनी रणनीति के अनुसार खिलाड़ी चुनेंगे।

2026 IPL Auction Live Streaming: मार्च 2026 में होने वाले आईपीएल 19वें सीजन से पहले मंगलवार को एक बार फिर होने वाले ऑक्शन में कई खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर रहने वाली है। 350 खिलाड़ियों के बीच 10 अलग-अलग टीमें 77 खाली जगहों को खाली जगहों को भरने के लिए कुल 237.55 करोड़ रुपये लेकर ऑक्शन टेबल पर बैठेंगी। 77 में से 31 खिलाड़ी विदेशी होंगे। अक्सर मिनी ऑक्शन में ओवरसीज खिलाड़ियों का ही जलवा रहा है। सबसे ज्यादा पर्स केकेआर (64.3 करोड़) के पास है, जो सबसे ज्यादा व्यस्त नजर आने वाली है तो वहीं मुंबई के पास सबसे कम रकम 2.75 करोड़ रुपये है। केकेआर को 13 जबकि मुंबई को केवल 5 खिलाड़ियों की दरकार है।

ipl 2026 auction

आईपीएल ऑक्शन 2026 (साभार-IPL)

कैमरन ग्रीन के नाम की खास चर्चा है जो सबसे महंगे जा सकते हैं, इसके अलावा लियाम लिविंग्सटन, क्विंटन डिकॉक, जेमी स्मिथ और ग्लेन फिलिप्स जैसे खिलाड़ी हैं जिनकी धूम रहेगी। इसके अलावा कार्तिक शर्मा, सलिल अरोड़ा और अशोक शर्मा जैसे खिलाड़ियों का नाम चर्चा में है। यदि आप आईपीएल से पहले अपने पसंदीदा टीम की रणनीति का हिस्सा बनना चाहते हैं और ये देखना चाहते हैं कि आपकी टीम किस-किस खिलाड़ी पर दांव लगा रही तो इससे जुड़े कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

End of Feed