Video: प्रीति जिंटा ने लगाया गले तो खुशी से उछल पड़े अर्शदीप सिंह, इंटरनेट पर वायरल हुआ रिएक्शन

Preity Zinta Hugs Arshdeep Singh: वीडियो में आप देख पाएंगे कि प्रीति जिंटा जैसे ही अर्शदीप सिंह को गले लगाती हैं, वैसे ही पंजाब के तेज गेंदबाज खुशी से उछलने लगते हैं। वह अपने दोनों हाथ ऊपर करके ऐसे जश्न मनाते हैं, जैसे उन्होंने कोई ट्रॉफी जीत ली है।

Preity Zinta Hugs Arshdeep Singh: पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह पहले प्रीति जिंटा को गले लगा रहे हैं। इसके बाद खुशी से उछलते नजर आ रहे हैं। इंटरनेट पर अर्शदीप सिंह का रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो में आप देख पाएंगे कि पंजाब किंग्स की ओनर प्रीति जिंटा अर्शदीप के पास पहुंचती हैं। इसके बाद अर्शदीप सिंह को गले लगाती हैं।

Arshdeep Singh celebrating when Preity Zinta hugged

प्रीति जिंटा ने अर्शदीप सिंह को किया हग (फोटो साभार- @mufaddal_vohra)

प्रीति जिंटा ने अर्शदीप सिंह को लगाया गले

जैसे ही प्रीति जिंटा अर्शदीप सिंह को गले लगाती हैं, वैसे ही पंजाब के तेज गेंदबाज खुशी से उछलने लगते हैं। वह अपने दोनों हाथ ऊपर करके ऐसे जश्न मनाते हैं, जैसे उन्होंने कोई ट्रॉफी जीत ली है। वहीं पास में खड़े भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी उनका रिएक्शन देखकर हंसने लगते हैं। इसके अलावा प्रीति जिंटा की भी हंसी छूट जाती है। यह वाकया 19 अप्रैल को पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के मुकाबले के बाद हुआ। दरअसल मैच के बाद पंजाब किंग्स की ओनर प्रीति जिंटा सारे प्लेयर्स से मिलने मैदान में जाती हैं। इसी दौरान वह अर्शदीप सिंह को गले लगाती हैं। देखें वीडियो-

End of Feed