RR Squad 2025: आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम, खिलाड़ियों के नाम और कहां होंगे मैच

IPL 2025 RR Full Squad Rajasthan Royals Players List For Indian Premier League: IPL 2025 RR Full Squad: आईपीएल 2025 के दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस मुकाबले से पहले टीम के फुल स्क्वॉड, शेड्यूल सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी यहां देखें।

IPL 2025, RR (Rajasthan Royals) Full Squad: राजस्थान रॉयल्स की नजर एक बार फिर आईपीएल ट्रॉफी पर है। इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट के दूसरे दिन यानी पहले डबल हेडर के पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने अभियान की शुरुआत करने उतरेगी। टीम का पहला मुकाबला पिछले साल की रनरअप टीम सनराइजर्स हैदराबाद से होगी। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की कमान संजू सैमसन नहीं, बल्कि रियान पराग संभालेंगे। राजस्थान रॉयल्स टीम के अभियान शुरू होने से पहले टीम के स्क्वॉड पर नजर डालते हैं। टीम ने मेगा ऑक्शन से पहले छह खिलाड़ियों को रिटेन किया था। इस दौरान फ्रेंचाइजी ने संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल को सबसे ज्यादा 18-18 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन में भी कई खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात की थी। आइए टीम के स्क्वॉड पर नजर डालते हैं।

IPL, RR, Rajasthan Royals, IPL 2025, RR  IPL, RR  Full Squad For IPL 2025, RR  Players List IPL 2025, IPL 18, Indian premier league, RR  IPL 2025 Squad, Rajasthan Royals Full Squad IPL 2025, RR  IPL 2025 Full Schedule, RR  Schedule, Sanju Samson, Riyan Parag, राजस्थान रॉयल्स, आईपीएल, आईपीएल 2025, आरआर फुल स्क्वॉड, राजस्थान रॉयल्स फुल स्क्वॉड आईपीएल 2025, राजस्थान रॉयल्स प्लेयर्स लिस्ट आईपीएल 2025, इंडियन प्रीमियर लीग, आईपीएल ऑक्शन, आईपीएल नीलामी, राजस्थान रॉयल्स टीम आईपीएल 2025, राजस्थान रॉयल्स शेड्यूल, राजस्थान रॉयल्स का मैच कब है, राजस्थान रॉयल्स का मैच कहां खेला जाएगा, राजस्थान रॉयल्स कितने बजे शुरू होगा,

संजू सैमसन साथी खिलाड़ी से हाथ मिलते हुए। (Source: BCCI/IPL)

राजस्थान रॉयल्स द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी (Rajasthan Royal Retained Players List)

क्रमांक खिलाड़ी कीमत
1. संजू सैमसन 18 करोड़
2. यशस्वी जायसवाल18 करोड़
3. रियान पराग 14 करोड़
4. ध्रुव जुरेल 14 करोड़
5. शिमरोन हेटमायर 11 करोड़
6. संदीप शर्मा4 करोड़

End of Feed