IPL 2025: संदीप शर्मा की जगह इस खिलाड़ी की हुई राजस्थान रॉयल्स के खेमे में एंट्री

आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी राजस्थान रॉयल्स के खेमे में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर की एंट्री हुई है।

नई दिल्ली: राजस्थान रॉयल्स ने भारतीय तेज गेंदबाज संदीप शर्मा के बाहर हो जाने के कारण इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी बचे मैचों के लिए दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर को गुरुवार को अपनी टीम में शामिल किया। संदीप उंगली में फ्रैक्चर के कारण आईपीएल से बाहर हो गए थे। इस तेज गेंदबाज ने बाहर होने से पहले 10 मैच खेले थे जिसमें उन्होंने नौ विकेट लिए थे। राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है।

Nandre Burger

संदीप शर्मा और नांद्रे बर्गर (साभार IPL/BCCI)

पिछले सीजन भी राजस्थान से जुड़े थे बर्गर

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बर्गर ने इससे पहले पिछले साल राजस्थान रॉयल्स के लिए छह मैच खेले थे और सात विकेट लिए थे। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 3.5 करोड़ रुपये में अपनी टीम से जोड़ा है।

End of Feed