IPL 2025 Mega Auction: गुजरात टाइटन्स के साथ जुड़े इंग्लैंड के टी20 चैंपियन कप्तान, हुए 8 गुनी कीमत पर नीलाम

Jos Buttler Sold to Gujarat Titans: इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान जोस बटलर को गुजरात टाइटन्स ने आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन में 15.75 करोड़ रुपये की कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया है। 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइज के साथ नीलामी में उतरने वाले बटलर को लगभग 8 गुना राशि मिली है।

Jos Buttler Sold to Gujarat Titans: इंग्लैंड को दूसरी बार वर्ल्ड टी20 चैंपियन बनाने वाले कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज जोस बटलर को गुजरात टाइटन्स ने मेगा ऑक्शन में अपनी टीम में शामिल कर लिया है। 34 वर्षीय बटलर 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइज के साथ आईपीएल 2025 की नीलामी में उतरे थे उन्हें गुजरात ने 15.75 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया ह। बटलर को 18वें सीजन से पहले होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम से रिलीज कर दिया था।

Jos Buttler

जोस बटलर

बटलर को हुआ 5.75 करोड़ का फायदा

बटलर साल 2016 से आईपीएल में शिरकत कर रहे हैं। वो मुंबई इंडियन्स के अलावा राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं। बटलर साल 2016 और 2017 में मुंबई इंडियन्स के सदस्य रहे थे। इसके बाद साल 2018 में राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े थे। बटलर को 4.4 करोड़ रुपये की कीमत पर राजस्थान ने अपनी टीम में शामिल किया था। बटलर साल 2018 से 2024 तक राजस्थान रॉयल्स के सदस्य रहे। साल 2022 में राजस्थान ने 10 करोड़ रुपये की मोटी कीमत पर बटलर को रिटेन किया था।

End of Feed