IPL 2025 Mega Auction: लखनऊ की जर्सी पहनकर खेलते नजर आएंगे किलर मिलर, इतने करोड़ में हुए नीलाम

गुजरात टाइटन्स के लिए तीन सीजन खेलने वाले दक्षिण अफ्रीका के आतिशी बल्लेबाज डेविड मिलर को लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2025 के लिए अपनी टीम में शामिल किया है। मिलर के लिए गुजरात ने आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया।

David Miller Sold to LSG: किलर मिलर के नाम से विख्यात बांए हाथ के दक्षिण अफ्रीका बल्लेबाज डेविड मिलर आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम की जर्सी पहनकर खेलते नजर आएंगे। मिलर को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले गुजरात टाइटन्स की टीम ने रिलीज कर दिया था। ऐसे में मिलर 2 करोड़ के बेस प्राइज और मार्की प्लेयर के रूप में नीलामी में उतरे थे। 35 वर्षीय मिलर की मैच फिनिशिंग एबीलिटी पर इस बार लखनऊ ने भरोसा जताया और 7.50 करोड़ रुपये की कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया। मिलर के लिए गुजरात टाइटन्स ने आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया।

David Miller

डेविड मिलर

ऐसा रहा है मिलर का आईपीएल करियर

End of Feed