KKR vs RCB Head to Head , IPL 2025: आरसीबी के खिलाफ कोलकाता का पलड़ा रहा है भारी, जानिए कैसी रही है दोनों के बीच भिड़त

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 21, 2025, 07:00 PM IST

आईपीएल 2025 का आगाज शनिवार को कोलकाता के इडेन गार्डन्स मैदान पर पिछले बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच भिड़ंत के साथ होने जा रहा है। जानिए आंकड़ों में किस टीम का है पलड़ा भारी?

KKR vs RCB Head to Head: आईपीएल 2025 का आगाज शनिवार को कोलकाता के ऐतिहासिक इडेन गार्डन्स मैदान पर डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और अपने पहले खिताब के लिए तरस रही रॉयल चैलेंजर्स के बीच भिड़ंत के साथ होने जा रहा है। मैच रात साढ़े सात बजे शुरू होगा लेकिन मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है। कोलकाता में बारिश हो रही है और शनिवार को भी बारिश होने की पूरी संभावना है। ऐसे में केकेआर और आरसीबी के फैन्स के अरमानों पर पहले ही मैच में पानी फिरता दिख रहा है।

KKR vs RCB IPL 2025 Head to Head

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर हेड टू हेड

कोलकाता का पलड़ा रहा है भारी

कोलकाता नाइट राइडर्स और आरसीबी के बीच अबतक खेले गए 17 सीजन में खेले गए 35 मैच में से केकेआर को 21 और आरसीबी को 14 मैच में जीत मिली है। इन 21 मैच में से केकेआर को 10 मैच में जीत पहले और 11 में बाद में बल्लेबाजी करते हुए मिली है। वहीं आरसीबी को 14 में से 3 में जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए जबकि 11 में लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल हुई है।

End of Feed