IPL 2025: क्रिकेटर नहीं, पायलट बनना चाहता था हवा में छलांग लगाकर कैच लपकने वाला कीवी खिलाड़ी

Glenn Phillips Interview: न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी और अपने बेहतरीन कैचों के लिए मशहूर ग्लेन फिलिप्स ने एक बड़ा खुलासा किया है। फिलिप्स के मुताबिक वे पहले क्रिकेटर बनने से पहले पायलट बनना चाहते थे और उनके पास पैसे होते तो वे पायलट ही जरूर बनते।

Glenn Phillips Interview: अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और मुश्किल कैच लपकने के कारण विश्व क्रिकेट में अपनी खास पहचान बनाने वाले न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स का कहना है कि अगर उनके पास दुनिया का सारा पैसा होता तो वह क्रिकेटर के बजाय पायलट बनना पसंद करते।फिलिप्स को उड़ान भरना जुनून की हद तक पसंद है और जब उन्हें इसके बारे में पूछा गया तो आईपीएल में गुजरात टाइटंस की तरफ से खेल रहे इस ऑलराउंडर ने पीटीआई से कहा, ‘‘यह मेरा बहुत बड़ा जुनून है। अगर मैं क्रिकेट नहीं खेल रहा होता और मेरे पास दुनिया का सारा पैसा होता, तो ईमानदारी से कहूं तो शायद मैं एक पायलट बन गया होता। मुझे हवा में तैरना पसंद है।’’

Glenn Phillips catch

ग्लेन फिलिप्स कैच (फोटो- AP)

दक्षिण अफ्रीका में जन्मा यह 28 वर्षीय क्रिकेटर न्यूजीलैंड की तरफ से तीनों प्रारूप में खेलता है। वह दो सीट वाला सेसना 152 विमान उड़ा चुके हैं लेकिन क्रिकेट में व्यस्त होने के कारण वह अपने इस शौक को पूरा नहीं कर पाते हैं।फिलिप्स को विश्व क्रिकेट में सबसे चपल क्षेत्ररक्षक माना जाता है। हाल में समाप्त हुई चैंपियंस ट्रॉफी में उन्होंने हवा में लहराते हुए मुश्किल कैच लेने की अपनी अद्भुत क्षमता का शानदार परिचय दिया था। उन्होंने इसी तरह से विराट कोहली का कैच लेकर भारतीय बल्लेबाज को हतप्रभ कर दिया था।

End of Feed