IPL 2025 DC vs LSG Match Preview: नए कप्तानों के नेतृत्व में जीत से आगाज करने के लिए उतरेंगे दिल्ली और लखनऊ, मैच से जुड़ी जानकारी यहां देखें

IPL 2025 DC vs LSG Match Preview: आईपीएल 2025 के चौथे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। दोनों टीमें नए कप्तानों के साथ मैदान पर दम दिखाने उतरेगी।

IPL 2025 DC vs LSG Match Preview Today Match: नए कप्तान और नई टीम के साथ दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जॉइंट्स की टीम सोमवार को जब यहां आमने-सामने होगी तो उनका लक्ष्य इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नए सत्र का आगाज जीत से करना होगा। यह लगातार दूसरा वर्ष होगा जबकि दिल्ली की टीम अपने दो घरेलू मैच यहां खेलेगी। अपने आईपीएल करियर में अभी तक केवल दिल्ली की टीम से खेलने वाले ऋषभ पंत इस बार लखनऊ की टीम की कमान संभाल रहे हैं जिसने उन्हें आईपीएल की नीलामी में रिकॉर्ड 27 करोड रुपए में खरीदा था।

IPL 2025, DC vs LSG, DC vs LSG Match Preview, Delhi Capitals vs lucknow super giants, Delhi Capitals, lucknow super giants, Axar Patel, Rishabh Pant, IPL, TATA IPL 2025,

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा।

अपनी महंगी कीमत के कारण पंत का चर्चा में रहना लाजमी है लेकिन यह विकेटकीपर बल्लेबाज इन सब बातों को दरकिनार कर अच्छा प्रदर्शन करके सीमित ओवरों की राष्ट्रीय टीम में अपना स्थान पक्का करना चाहेगा। पंत चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में शामिल थे लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। दूसरी तरफ के एल राहुल हैं जो पिछले दो सत्र में लखनऊ की कमान संभालने के बाद इस बार एक खिलाड़ी के रूप में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलेंगे। दिल्ली की टीम ने ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कप्तान नियुक्त किया है लेकिन बल्लेबाजी में राहुल की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

End of Feed