SRH vs PBKS, Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings, Aaj ka match kaun jitega: आईपीएल में आज आखिरी डबल हेडर होना है जिसके पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी टीम पंजाब किंग्स से होगा। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हैदराबाद के पास टॉप-2 में फिनिश करने का सुनहरा मौका है। हैदराबाद का पिछला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था जबकि पंजाब किंग्स की टीम जीत कर यहां पहुंची है और एक बार फिर वह इस सीजन को जीत के साथ ही खत्म करना चाहेगी।
आज के मैच कौन जीतेगा (साभार-IPL)
हेड टू हेड में हैदराबाद का पलड़ा भारी
हेड टू हेड की बात करें तो सनराइडर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी नजर आता है। आईपीएल इतिहास में अब तक दोनों टीम 22 बार एक दूसरे से भिड़ी है जिसमें से 15 बार सनराइजर्स हैदराबाद को जीत मिली है जबकि केवल 7 बार पंजाब किंग्स ने मुकाबला जीता है। पिछले 5 मुकाबलों की बात करें को सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 मैच में जीत दर्ज की है। इस सीजन में दोनों टीम दूसरी बार एक दूसरे से भिड़ेगी। पहली बार सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब को रोमांचक मुकाबले में 2 रन से हराया था।
आज के मैच में विन प्रीडिक्शन
हेड टू हेड रिकॉर्ड के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम विन प्रीडिक्शन में भी आगे चल रही है। आज के मैच में विन प्रीडिक्शन की बात करें तो पंजाब किंग्स की टीम पिछड़ते हुए नजर आ रही है। गूगल के अनुसार आज के मैच में हैदराबाद की जीत का प्रतिशत 64 है जबकि पंजाब किंग्स के साथ केवल 36 प्रतिशत लोग हैं। विन प्रीडिक्शन जो भी हो, लेकिन हमें भूलना नहीं चाहिए कि पंजाब किंग्स ने इस सीजन टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन चेज कर जीत हासिल की थी। SRH vs PBKS Toss Updates
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, के नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन(विकेटकीपर), शहबाज अहमद, अब्दुल समद, सनवीर सिंह, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, मयंक मार्केंडे।
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- प्रभसिमरन सिंह, अथर्व टायड़े, राइली रुसो, शशांक सिंह, जितेम शर्मा (विकेटकीपर, कप्तान), आशुतोष शर्मा, हर्षल पटेल, हरप्रीत ब्रार, राहुल चाहर, नाथन एलिस, अर्शदीप सिंह।
