RCB vs GT, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और गुजरात टाइटन्स के बीच रोमांचक मुकाबले से पहले यहां देखें आज कौन जीतेगा

Aaj ka match kaun jitega RCB vs GT: आईपीएल का 52वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। आईए जानने की कोशिश करें कि ये मुकाबला किस टीम के पाले में जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज खेले जाएगा आईपीएल 2024 का 52वां मैच
  • गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को बीच होगी भिड़ंत
  • बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाएगा मुकाबला

RCB vs GT , Royal Challengers Bengaluru vs Royal Challengers Bengaluru Aaj ka match kaun jitega: आईपीएल में आज बेंगलुरू और गुजरात की टीम आमने-सामने होगी। बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का सबकुछ दांव पर लगा होगा। आरसीबी की टीम अगर आज गुजरात के खिलाफ मैच गंवा देती है तो वो आधिकारिक तौर पर लीग दौर में टूर्नामेंट से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन जाएगी। शुक्रवार को मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर जाने वाली पहली टीम बनी। वहीं गुजरात की टीम अगर इस मुकाबले को गंवा देती है तो प्लेऑफ की उसकी राह भी मुश्किल हो जाएगी। आरसीबी की टीम 10 मैच में 3 जीत और 7 हार के साथ दसवें पायदान पर है। वहीं गुजरात टाइटन्स की टीम 10 मैच में 4 जीत और 6 हार के साथ सातवें स्थान पर। दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला अहम है। आरसीबी के लिए जहां ये मैच करो या मरो का है तो गुजरात के लिए भविष्य का सवाल। ऐसे में संघर्ष कर रही दोनों टीमों के बीच शनिवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में कड़ी भिड़ंत होगी।

Shubman Gill and Faf Du Plessis

शुभमन गिल और फॉफ डुप्लेसी(साभार IPL/BCCI)

गेंदबाजी है दोनों टीमों की कमजोर कड़ी

आरसीबी की टीम के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही मुश्किल का सबब बनी हुई है। विराट कोहली के अलावा और कोई बल्लेबाज लगातार रन नहीं बना पा रहा है। रजत पाटीदार के फॉर्म में लौटने से थोड़ी राहत टीम को मिली है। विल जैक्स ने पिछले मुकाबले में आतिशी शतक जड़कर टीम को थोड़ी राहत दी है। आरसीबी म ने पिछले दो मैच में जीत दर्ज की है और उसके पास जीत की लय है। गुजरात को पिछले मुकाबले में मात देकर ही आरसीबी लौटी है। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद को उसके घर पर पटखनी दी थी। इसके अलावा कोलकाता के खिलाफ मुकाबले में एक रन के करीबी अंतर से हार का आरसीबी को सामना करना पड़ा था। ऐसे में आरसीबी की टीम लय हासिल कर चुकी है और वो बाकी बचे 4 मैच में जीत दर्ज करके प्लेऑफ का अपना दावा अंत तक बनाए रखना चाहती है। इसलिए वो गुजरात के खिलाफ मुकाबले में किसी तरह की कोर कसर नहीं छोड़ना चाहेगी।

End of Feed