MI vs DC: मुंबई बनाम दिल्ली के बीच आज का रोमांचक मुकाबला कौन जीतेगा, देखें यहां

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 7, 2024, 05:50 AM IST

Aaj ka match kaun jitega MI vs DC: आईपीएल के 20वें मुकाबले में पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में पहले जानते हैं कि आज का मुकाबला कौन जीतेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स।
  • वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा मुकाबला।
  • आज के मैच में मुंबई का पलड़ा भारी है।

MI vs DC, Mumbai Indians vs Delhi Capitals Aaj ka match kaun jitega: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 20वें मुकाबले में पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। दोनों टीमों को अपने पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले में भी किसी एक टीम को हार का सामना करना पड़ेगा। दिल्ली को पिछले मुकाबले में केकेआर से हार मिली थी, जबकि मुंबई को राजस्थान रॉयल्स ने पटखनी दी थी। दोनों टीमों के कप्तान हार पर ब्रेक लगाने के लिए नई रणनीति के साथ मैदान पर खेलने उतरेंगे।

MI vs DC Match, MI vs DC predictions, MI vs DC final win prediction, MI vs DC IPL match winning Prediction, Winning prediction of MI vs DC Today, MI vs DC Today Match predictions, prediction of MI vs DC Today Match, आईपीएल 2024 की भविष्यवाणी, ipl 2024 prediction, today's T20 match prediction, ipl match

हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत। (फोटो- IPL/BCCI)

मुंबई को पहली जीत का इंतजार

आईपीएल के 17वें सीजन में 19 मुकाबले हो चुके हैं और पांच बार की चैम्पियन मुंबई के अपने तीन मुकाबले भी हो चुके हैं, लेकिन टीम का खाता अभी तक नहीं खुला है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स का भी मौजूदा सीजन में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। हालांकि, टीम ने जीत का स्वाद चख लिया है। हार्दिक पंड्या की टीम ने अभी तक 3 मैच खेले हैं और तीनों ही मुकाबले में टीम का हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स को 4 मैचों में से एक मुकाबले में जीत और 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली की टीम 2 अंक के साथ पॉइंट टेबल में 9वें नंबर पर है, जबकि मुंबई की टीम 0 अंक के साथ टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें नंबर पर है। वहीं, गुगल के मुताबकि, आज के मैच में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है। मुंबई का जीत प्रतिशत 59% है, जबकि दिल्ली का जीत प्रतिशत 41% है।

End of Feed