LSG vs KKR, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और गुजरात टाइटन्स के बीच रोमांचक मुकाबले से पहले यहां देखें आज कौन जीतेगा

Aaj ka match kaun jitega LSG vs KKR: आईपीएल का 54वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में खेला जाएगा। आईए जानने की कोशिश करें कि ये मुकाबला किस टीम के पाले में जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज खेला जाएगा आईपीएल 2024 का 54वां मुकाबला
  • इकाना स्टेडियम में होगी लखनऊ और कोलकाता की भिडंत
  • दोनों टीमों के बीच है ये सीजन में दूसरी बार टक्कर

LSG vs KKR, Lucknow Super Giants vs Kolkata Knight Riders Aaj ka match kaun jitega: आईपीएल में आज लखनऊ और कोलकाता की टीमें आमने-सामने होंगी। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में दोनों टीमें के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की होड़ मचेगी। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम शानदार प्रदर्शन के बल पर अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है। अबतक खेले 10 मैच में 7 में उसे जीत और 3 में हार मिली है। एक और जीत उसकी प्लेऑफ राउंड में जगह तकरीबन पक्की कर देगी। वहीं दूसरी तरफ मेजबान लखनऊ का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है। अबतक खेले 10 मैच में से 6 में जीत के साथ लखनऊ तीसरे पायदान पर है। लखनऊ के खाते में फिलहार 12 अंक हैं। एक और जीत उसे केकेआर की बराबरी पर ला देगी। हालांकि नेट रन रेट में केकेआर लखनऊ से कहीं आगे है और उसके खिलाफ मैच गंवाने के बाद भी आगे ही रहेगी। ऐसे में दोनों में से कोई टीम इस मुकाबले को हलके में नहीं लेना चाहेगी। दोनों के बीच रविवार रात इकाना में कांटे की टक्कर होगी। आइए जानने की कोशिश करें कि मैच किस टीम के पाले में जा सकता है?

LSG vs KKR

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स(साभार IPL/BCCI)

घर की शेर है लखनऊ सुपर जायंट्स

लखनऊ की टीम घर पर शेर है। उसे मौजूदा सीजन में घर पर खेले 6 मैच में से 2 में जीत मिली है। ऐसे में घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाना उसे आता है। हालांकि केकेआर के खिलाफ इडेन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में उसे 8 विकेट से हार मिली थी। इस मैच में लखनऊ की टीम 7 विकेट पर 161 रन बना सकी थी और विजयी लक्ष्य को केकेआर ने 15.4 ओवर में महज 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया था। ऐसे में लखनऊ को कोलकाता से घरेलू मैदान पर कड़ी चुनौती मिलेगी।

End of Feed