आज रोमांचक मुकाबले से पहले यहां देखें आज कौन जीतेगा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 23, 2024, 02:45 AM IST

आईपीएल के 34वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला लखनऊ के होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में पहले जानने की कोशिश करते हैं कि आज का मुकाबला कौन जीतेगा?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला लखनऊ के होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। लखनऊ का अपने होम ग्राउंड पर पलड़ा भारी है। आईपीएल के मौजूदा सीजन में लखनऊ ने अपने होम ग्राउंड पर तीन मैच खेले हैं, जिसमें लखनऊ को दो मैचों में जीत और एक मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मौजूदा आईपीएल में इस मैदान पर पहला मुकाबला खेलने उतरेगी।

LSG vs CSK, LSG vs CSK predictions, LSG vs CSK final win prediction, LSG vs CSK IPL match winning Prediction, Winning prediction of LSG vs CSK Today, LSG vs CSK Today Match predictions, prediction of LSG vs CSK Today Match, आईपीएल 2024 की भविष्यवाणी, ipl 2024 prediction, today's T20 match prediction, ipl match

केएल राहुल और रुतुराज गायकवाड़। (फोटो- IPL/BCCI)

टेबल में लखनऊ से आगे चेन्नई

आईपीएल के 17वें सीजन में पॉइंट टेबल में लखनऊ सुपर किंग्स से आगे चेन्नई सुपर किंग्स है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 6 मैचों में 4 मुकाबले में जीत और दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को 6 मैचों में 3 मुकाबले में जीत का और इतने ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई की टीम 8 अंक के साथ पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर है, जबकि लखनऊ की टीम 6 अंक के साथ 5वें नंबर पर है। वहीं, गुगल के मुताबिक, लखनऊ के खिलाफ चेन्नई का पलड़ा भारी है। चेन्नई का जीत प्रतिशत 57% है, जबकि लखनऊ का जीत प्रतिशत 43% है।

चेन्नई-लखनऊ का जीत-हार का रिकॉर्ड बराबर

आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हार-जीत का रिकॉर्ड बराबर है। दोनों टीमों के बीच 3 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें चेन्नई को एक और लखनऊ को भी एक मुकाबले में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच एक मुकाबले का परिणाम नहीं निकल सका है। लखनऊ के खिलाफ चेन्नई का हाईएस्ट स्कोर 217 रन है, जबकि चेन्नई के खिलाफ लखनऊ को हाईएस्ट स्कोर 211 रन है।

End of Feed