GT vs KKR: गुजरात और कोलकाता के बीच मुकाबले आज, यहां देखें आज कौन जीतेगा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 13, 2024, 05:50 AM IST

Aaj ka match kaun jitega GT vs KKR: आईपीएल के 63वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। इस मुकाबले में पहले जानते हैं कि आज का मुकाबला कौन जीतेगा?

GT vs KKR, Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders Aaj ka match kaun jitega: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में सोमवार को गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइटराइडर्स टीम के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला दुनिया के सबसे बड़े मैदान यानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। यह मुकाबला गुजरात टाइटंस के लिए काफी अहम है, क्योंकि केकेआर की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। आईपीएल के मौजूदा सीजन में गुजरात की टीम ने अपने घर में छह बार उतरी है। इस दौरान टीम का हार और जीत दोनों बराबर है। अब टीम मौजूदा सीजन में अपने घर में अंतिम मुकाबला खेलने उतरेगी और इस दिल्ली के खिलाफ जीत हासिल करने के इरादे से उतरेगी।

GT vs KKR, GT vs KKR predictions, GT vs KKR final win prediction, GT vs KKR IPL match winning Prediction, Winning prediction of GT vs KKR Today, GT vs KKR Today Match predictions, prediction of GT vs KKR Today Match, आईपीएल 2024 की भविष्यवाणी, ipl 2024 prediction, today's T20 match prediction, ipl match

शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर। (फोटो- IPL/BCCI)

टेबल में केकेआर का दबदबा बरबरार

आईपीएल के 17वें सीजन में पॉइंट टेबल में कोलकाता नाइटराइडर्स का दबदबा बरकरार है। टीम को 12 मैचों में से 9 मुकाबले में जीत और 3 मुकाबले में हार मिली है। केकेआर 18 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर है। टीम ने प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। वहीं, गुजरात टाइटंस की टीम को 12 मैचों में से 5 मुकाबले में जीत और 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 10 अंक के साथ टेबल में 8वें नंबर पर है। गुगल के मुताबिक, केकेआर का जीत प्रतिशत ज्यादा है। केकेआर को जीत प्रतिशत 56% है, जबकि गुजरात का जीत प्रतिशत 44% है।

End of Feed