DC vs SRH: दिल्ली और हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले से पहले यहां देखें आज कौन जीतेगा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 20, 2024, 05:50 AM IST

Aaj ka match kaun jitega DC vs SRH: आईपीएल के 35वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला नई दिल्ली के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में पहले जानने की कोशिश करते हैं कि आज का मुकाबला कौन जीतेगा?

DC vs SRH, Delhi Capitals vs Sunrisers Hyderabad Aaj ka match kaun jitega: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदरााबद के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला नई दिल्ली के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर यह पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले तक दिल्ली कैपिटल्स का होम ग्राउंड विशाखापट्टनम था। आईपीएल के मौजूदा सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन जारी है। एक बार फिर हाईस्कोरिंग मुकाबले देखने को मिल सकता है। हैदराबाद के खिलाड़ियों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर आईपीएल के हाईस्कोर का रिकॉर्ड तोड़कर नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के ट्रेविस हेड, अभिषेक और पैट कमिंस पर नजर रहेगी, जबकि दिल्ली कैपिटल्स के रिषभ पंत, डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ और खलील अहमद पर नजर रहेगी।

DC vs SRH, DC vs SRH predictions, DC vs SRH final win prediction, DC vs SRH IPL match winning Prediction, Winning prediction of DC vs SRH Today, DC vs SRH Today Match predictions, prediction of DC vs SRH Today Match, आईपीएल 2024 की भविष्यवाणी, ipl 2024 prediction, today's T20 match prediction, ipl match

रिषभ पंत और पैट कमिंस। (फोटो- IPL/BCCI)

टेबल में दिल्ली से आगे है हैदराबाद

आईपीएल के 17वें सीजन में पॉइंट टेबल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम दिल्ली कैपिटल्स से आगे है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 6 मैचों में से 4 मैचों में जीत और 2 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 7 मैचों में से सिर्फ 3 मुकाबले में जीत और 4 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, गुगल के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हैदराबाद का पलड़ा भारी है। हैदराबाद का जीत प्रतिशत 54% है, जबकि दिल्ली का जीत प्रतिशत 46% है।

End of Feed