CSK vs PBKS: पंजाब और चेन्नई के बीच रोमांचक मुकाबले से पहले यहां देखें आज कौन जीतेगा

Aaj ka match kaun jitega CSK vs PBKS: आईपीएल में आज दोपहर के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना पंजाब किंग्स से होगा। इस मुकाबले से पहले आइए जानते हैं विन प्रीडिक्शन के बारे में कि कौन सी टीम के जीतने के चांसेस कितने हैं?

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल में आज चेन्नई और पंजाब का मैच
  • धर्मशाला में होगा यह मुकाबला
  • मैच से पहले यहां जानें विन प्रीडिक्शन

CSK vs PBKS, Punjab Kings vs Chennai Super Kings, Aaj ka match kaun jitega: आईपीएल में आज चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स की टीम आमने-सामने है। यह मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा। इस मैदान पर इस सीजन यह पहला मुकाबला है। दोपहर के इस मुकाबले में चेन्नई के सामने जीत दर्ज करने की बड़ी चुनौती है। दोनों लगातार दूसरे मुकाबले में एक दूसरे के आमने-सामने हैं। पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई की टीम को 7 विकेट से पटखनी दी थी।

pbks vs csk

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स (साभार-IPL)

चेपॉक में खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रुतुराज गायकवाड़ के 62 रन की पारी के दम पर 7 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब किंग्स ने यह लक्ष्य 13 गेंद शेष रहते 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया था। पंजाब की ओर से जॉनी बेयरस्टो ने 46 और राइली रुसो ने 43 रन की पारी खेली थी।

End of Feed