IPL 2024, SRH vs MI, Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians, Who is Kwena Maphaka: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। टूर्नामेंट में आमने-सामने थी पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस और एक बार की चैम्पियन सनराइजर्स हैदराबद की टीम। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका का युवा और घातक गेंदबाज क्वेना मफाका ने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में डेब्यू किया। उन्होंने डेब्यू मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ पारी का पहला ओवर भी डाला। हालांकि, वे अपने पहले मुकाबले में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए।
क्वेना मफाका। (फोटो- IPL/BCCI)
महंगे गेंदबाज साबित हुए मुंबई के लिए
17 साल के युवा गेंदबाज ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ डेब्यू किया, लेकिन वे मुंबई इंडियंस के लिए महंगे गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 4 ओवर में 16.50 की इकोनॉमी से 66 रन बनाए। लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके साथ ही वे मुंबई के लिए महंगे गेंदबाज भी बन गए। इससे लसिथ मलिंगा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 58 रन दिए थे। वहीं, गेराल्ड कोएत्जी तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 57 रन दिए।
अंडर-19 वर्ल्ड कप में मचाया था कहर
दक्षिण अफ्रीका के क्वेना मफाका ने इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है, लेकिन पिछले दिनों 17 वर्षीय तेज गेंदबाज ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में कहर मचाया था। दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी में उन्होंने 9.71 की औसत से 21 विकेट लिए थे और उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से पूरे टूर्नामेंट में जमकर कहर बरपाया और टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। क्वेना मफाका को मुंबई इंडियंस ने 50 लाख रुपए के बेस प्राइज पर टीम में शामिल किया था।
