GT vs DC मुकाबले में जीत के बाद बोले ऋषभ पंत, अभी भी कर सकते हैं...

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 18, 2024, 04:37 AM IST

दिल्ली कैपिटल्स की गुजरात टाइटन्स के खिलाफ जीत के बाद कप्तान ऋषभ पंत बेहद खुश नजर आए। वहीं दूसरी तरफ शुभमन गिल ने गुजरात की हार का ठीकर बल्लेबाजों के सिर पर ठोक दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली की जीत के बाद कप्तान पंत ने जाहिर है खुशी
  • पंत को दिल्ली की जीत के बाद चुना गया प्लेयर ऑफ द मैच
  • पंत ने शानदार ढंग से की गुजरात के खिलाफ कीपिंग

अहमदाबाद: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में गुजरात टाइटन्स को छह विकेट से हराने के बाद कहा कि वे अब भी टूर्नामेंट में यहां से सुधार कर सकते हैं। पंत ने शानदार कप्तानी के अलावा विकेट के पीछे भी फुर्ती दिखाते हुए दो स्टंपिंग और दो कैच लपके। उन्होंने अपने गेंदबाजों का बखूबी इस्तेमाल करते हुए गुजरात टाइटन्स की टीम को उसके ही मैदान पर 89 रन पर समेट दिया।

Rishabh Pant

ऋषभ पंत(साभार IPL/BCCI)

‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पंत ने मैच के बाद कहा,'बहुत सारी चीजें हैं जिनके बारे में खुश होना चाहिए। हमने चैम्पियन मानसिकता के बारे में बात की और हमारी टीम ने इसके बारे में बात की। निश्चित रूप से हमारे गेंदबाज सर्वश्रेष्ठ में से एक रही। अभी तो टूर्नामेंट की शुरुआत है और हम यहां से अब भी सुधार कर सकते हैं।'

End of Feed