IPL 2024: प्लेऑफ का चक्रव्यूह नहीं तोड़ पाए विराट कोहली, जारी रहा नाकामी का सिलसिला

विराट कोहली का आईपीएल के प्लेऑफ दौर में बल्ले से नाकामी का सिलसिला बुधवार को राजस्थान रॉयल्स का सिलसिला जारी रहा। वो एक बार फिर एलिमिनेटर मुकाबले में धमाल नहीं मचा सके।

KEY HIGHLIGHTS
  • प्लेऑफ दौर में फिर नहीं चला विराट का बल्ला
  • 24 गेंद में 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे विराट
  • विराट कोहली एक बार फिर प्लेऑफ राउंड में नहीं कर पाए कमाल

Virat Kohli in IPL Playoffs: विराट कोहली आईपीएल 2024 का अपना शानदार फॉर्म बुधवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में जारी नहीं रख पाए। विराट 24 गेंद में 33 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। विराट को युजवेंद्र चहल ने पारी के आठवें ओवर में आउट करके पवेलियन वापस भेज दिया। विराट की छक्का जड़ने की कोशिश नाकाम रही। बाउंड्री पर वो फरेरा के हाथों लपके गए।

Virat Kohli

विराट कोहली(साभार IPL/BCCI)

एलिमिनेटर मुकाबले में फिर रहे नाकाम

एलिमिनेटर मुकाबले में विराट कोहली पांचवीं बार शिरकत कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने 12,6,39 और 25 रन बनाए थे। पांच एलिमिनेटर मुकाबले में विराट कोहली के नाम अब 115 रन हो गए हैं। ये रन उन्होंने 23 के औसत से बनाए हैं।

End of Feed