IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद के तूफान में उड़ा आरसीबी का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 27, 2024, 09:52 PM IST

Highest Total in IPL History: सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ कोहराम मचाते हुए आईपीएल इतिहास में एक पारी में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

हैदराबाद: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों के तूफान में मुंबई इंडियन्स के गेंदबाज उड़ गए। हैदराबाद के प्लेयर्स ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 277 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके साथ ही हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास में एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने का नया रिकॉर्ड कायम कर दिया।

Aiden Markram and Travis Head

एडेन मार्करम और ट्रेविस हेड (साभार IPL/BCCI)

इससे पहले आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 5 विकेट पर 263 रन था। ये स्कोर आरसीबी ने क्रिस गेल की 175 रन की रिकॉर्ड तोड़ पारी की बदौलत साल 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ खड़ा किया था। वहीं साल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 5 विकेट पर 257 रन बनाए थे। आईपीएल इतिहास में कोई तीसरी बार कोई टीम 250 रन के आंकड़े को पार करने में सफल रही है।

End of Feed