IPL 2024: मुंबई इंडियन्स को मिली लखनऊ के खिलाफ सीजन के आखिरी मुकाबले में हार, सुनील गावस्कर ने लगाई जमकर फटकार

सुनील गावस्कर ने मुंबई इंडियन्स के इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद टीम मैनेजमेंट, टीम सिलेक्शन और खिलाड़ियों को निशाने पर लिया है। जानिए गावस्कर ने इस बारे में क्या कहा?

मुंबई: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और कमेंटेटर सुनील गावस्कर ने शुक्रवार को मुंबई इंडियन्स की सीजन के आखिरी लीग मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 18 रन के अंतर से हार के बाद टीम मैनेजमेंट की करारी फटकार लगाई है। लखनऊ के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में जीत के लिए मिले 215 रन के लक्ष्य को मुंबई इंडियन्स की टीम हासिल नहीं कर सकी। 88 रन पर पहला विकेट गंवाने के बाद मुंबई पलटन 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन बना सकी।

Mumbai Indians

मुंबई इंडियन्स(साभार IPL/BCCI)

End of Feed