राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला आज, चुने बेस्ट ड्रीम 11 फैंटेसी टीम में इन खिलाड़ियों को दे सकते हैं मौका

इंडियन प्रीमियर लीग का 50वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। राजस्थान की नजर लगातार 5वीं जीत पर है तो हैदराबाद की टीम लगातार दो मुकाबला हार चुकी है। देखें SRH vs RR बेस्ट ड्रीम 11 टीम

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल में आज हैदराबाद और राजस्थान का मुकाबला
  • राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में होगा मुकाबला
  • मैच से पहले यहां चुने ड्रीम इलेवन टीम

इंडियन प्रीमियर लीग का आज 50वां मुकाबला है। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह मुकाबला हैदराबाद के होमग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हैदराबाद की टीम लगातार दो मुकाबला हारकर यहां पहुंची है जबकि राजस्थान लगातार चार मुकाबला जीत चुकी है। संजू सैमसन की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर चुकी है, लेकिन हैदराबाद को दोबारा जीत की पटरी पर लौटना होगा। पिछले दो मुकाबलों में हैदराबाद की कमी सामने आई है और वह चेज करते हुए दोनों मुकाबले हारी है। ऐसे में हैदराबाद को अपनी गलती सुधारनी होगी।

srh vs rr dream 11 team.

हैदराबाद और राजस्थान की ड्रीम इलेवन टीम (साभार-TNN)

प्वाइंट्स टेबल में दोनों टीम (SRH vs RR Position in Points Table)9 मैच में 8 जीत दर्ज कर चुकी राजस्थान की टीम 16 अंक के साथ टेबल टॉपर है। वह शुरुआत से ही नंबर वन की पोजिशन पर बनी हुई है। दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 10 अंक के साथ 5वें नंबर पर है और वह अब तक खेले गए 9 मैच में 5 अपने नाम किया है।

End of Feed