Shamar Joseph Debut: गाबा के स्टार ने किया IPL डेब्यू, जानें कौन हैं लखनऊ सुपर जायंट्स के नए स्पीडस्टार शेमार जोसेफ

Shamar Joseph Debut: कोलकाता के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक और स्पीडस्टार को उतारा है। इस बार लखनऊ ने शेमार जोसेफ को मैदान पर उतारा है जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया को उनके घर में पटखनी देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • शेमार जोसेफ का आईपीएल डेब्यू
  • मार्क वुड का रिप्लेसमेंट हैं जोसेफ
  • गाबा में तोड़ा था ऑस्ट्रेलिया का घमंड

Shamar Joseph Debut: कोलकाता सुपर जांयट्स के खिलाफ मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 3 बदलाव के साथ उतरी। इस मुकाबले में लखनऊ की तरफ से नवीन उल हक, खराब फॉर्म में चल रहे देवडत्त पडिक्कल नहीं खेल रहे हैं। लखनऊ ने आज अपनी प्लेइंग इलेवन में दीपक हुड्डा, मोहसिन खान और वेस्टइंडीज के स्पीड स्टार शेमार जोसेफ को मौका दिया है। इन तीन बदलाव में सबसे महत्वपूर्ण नाम शेमार जोसेफ का है जिसका इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे।

shemar joseph

शेमार जोसेफ (साभार-IPL)

मार्क वुड का रिप्लेसमेंट हैं शेमार

शेमार जोसेफ की बात करें तो उन्हें इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया है। जोसेफ को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 करोड़ की राशि में खरीदा था। वह आज कोलकाता के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू करेंगे।

End of Feed