IPL 2024 का 50वां मुकाबला

आज (2 May 2024) इंडियन प्रीमियर लीग में अंक तालिका की टॉप टीम राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। इस मैच का आयोजन हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 में आज का मुकाबला
  • सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच
  • इस मैच का आयोजन हैदराबाद में होगा

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में पॉइंट्स टेबल में नंबर.1 टीम राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद टीम से होगा। ये इस सीजन का 50वां मुकाबला भी है। मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। राजस्थान की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने से बस एक जीत दूर है और आज अगर उसने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया तो वो प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन जाएगी। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की कमान संजू सैमसन के हाथों में होगी, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी ऑस्ट्रेलियाई धुरंधर पैट कमिंस करेंगे।

IPL 2024, RR vs SRH Pitch Report Today Match

राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच की पिच रिपोर्ट

टूर्नामेंट में आज राजस्थान और हैदराबाद की टीमों के बीच खेले जाने वाले मैच से पहले जान लेते हैं कि मौजूदा सीजन में इन दोनों टीमों का ट्रैक रिकॉर्ड कैसा है। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पूरे टूर्नामेंट शानदार खेल दिखाते हुए अपने 9 मैचों में से 8 में जीत दर्ज की है और सिर्फ एक मैच गंवाया है। इस दमदार प्रदर्शन से वे 16 अंक लेकर अंक तालिका में शीर्ष पायदान पर हैं। वो पिछले चार मैचों में लगातार जीत दर्ज करने में सफल रहे हैं। उधर दूसरी तरफ है सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जिसने मौजूदा सीजन में रनों के तमाम रिकॉर्ड बनाए हैं। हैदराबाद की टीम ने अब तक खेले अपने 9 मैचों में 5 मुकाबलों में जीत हासिल की है जबकि 4 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वे 10 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें नंबर पर हैं। अगर आज उन्होंने राजस्थान को मात दी तो वे टॉप-4 में मजबूती से एंट्री हासिल कर लेंगे। अब जानते हैं आज के मैच में कैसी होगी पिच और आज कैसा है हैदराबाद के मौसम की स्थिति।

End of Feed