IPL 2024: आईपीएल में जयपुर में मैच

आज (6 April 2024) इंडियन प्रीमियर लीग में एक और हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम से होगी। ये मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 में आज का मुकाबला
  • राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा
  • मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित होगा

आईपीएल 2024 में आज टूर्नामेंट का 19वां मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की भिड़ंत मेजबान राजस्थान रॉयल्स टीम से होगी। राजस्थान और बैंगलोर की टीमों के बीच खेला जाने वाला ये मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू हो जाएगा। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान होंगे भारत के धुरंधर विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कमान दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज फाफ डुप्लेसिस के हाथों में होगी।

IPL 2024, RR vs RCB Pitch Report

राजस्थान रॉयल्स-रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पिच रिपोर्ट

आज होने वाले राजस्थान-बैंगलोर मुकाबले से पहले जान लेते हैं कि मौजूदा सीजन में इन दोनों टीमों का ट्रैक रिकॉर्ड कैसा रहा है। अब तक आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 3 मुकाबले खेले हैं और इन सभी मुकाबलों में उन्होंने जीत दर्ज करते हुए 6 अंक हासिल किए हैं। वे लगातार अंक तालिका (IPL 2024 Points Table) शीर्ष दो टीमों में बने हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम जिसने अब तक 4 मैच खेले हैं और उनका प्रदर्शन इन मैचों में बेहद खराब रहा है। उन्होंने इन चार मुकाबलों में सिर्फ 1 मैच जीत हासिल की है। बैंगलोर की टीम को सिर्फ दो अंक हासिल हुए हैं और अंक तालिका में वे खराब नेट रन रेट के साथ आठवें पायदान पर हैं। अब आपको बताते हैं कि इस मैच की पिच रिपोर्ट क्या कुछ कहती है और आज कैसा रहेगा जयपुर का मौसम।

End of Feed