IPL 2024: रोमारियो शेफर्ड ने छुड़ाए एनरिक नॉर्खिया के छक्के, एक ओवर में 32 रन जड़े [VIDEO]

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 7, 2024, 06:23 PM IST

Romario Shepherd vs Anrich Nortje: रोमारियो शेफर्ड ने दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया के खिलाफ आखिरी 6 गेंद में 32 रन जड़ दिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • रोमारियो शेफर्ड ने खेली 10 गेंद में 39 रन की नाबाद पारी
  • एनरिक नॉर्खिया के फेंके 20वें ओवर में जड़े 32 रन
  • ओवर में शेफर्ड ने जड़े 2 चौके और 4 छक्के

Romario Shepherd Blast on Anrich Nortje: आईपीएल 2024 में चोट से उबरकर वापसी करने वाले दक्षिण अफ्रीकी पेसर एनरिक नॉर्खिया का हाल बेहाल है। पारी के आखिरी ओवर में बल्लेबाज उनका हाल बेहाल करने में जुटे हैं और नॉर्खिया के पास इसका कोई तोड़ नजर नहीं आ रहा है। रविवार को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ मुकाबले में रोमारियो शेफर्ड ने उनके ओवर में दो चौके और चार छक्के सहित कुल 32 रन( 4, 6,6,6,4,6) जड़ दिए।

Romario Shephered

रोमारियो शेफर्ड( साभार IPL/BCCI)

10 गेंद में शेफर्ड ने बनाए 39 रन

हार्दिक पांड्या के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए रोमारियो शेफर्ड ने पारी के 20वें ओवर में नॉर्खिया के खिलाफ हल्ला बोल दिया। ओवर की शुरुआत उन्होंने चौके के साथ की इसके बाद अगली तीन गेंद पर उन्होंने लगातार तीन छक्के जड़ दिए। शेफर्ड के शॉट्स का कोई जवाब नॉर्खिया के पास नहीं था बस वो गेंदबाजी करने के बाद तमाशबीन की तरह अपनी गेंदों का हाल बेहाल होते देख रहे थे। 10 गेंद में 39 रन की पारी में शेफर्ड ने 3 चौके और 4 छक्के जड़े।

End of Feed