MI vs PBKS: इस खास लैंडमार्क से एक कदम दूर हैं हिटमैन, पंजाब के खिलाफ धोनी खास क्लब में करेंगे एंट्री

Rohit Sharma Join Dhoni Club Today: आईपीएल के 33वें मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। यह मुकाबला पंजाब के होम ग्राउंड मुल्लांपुर में है। इस मुकाबले में रोहित शर्मा एक खास माइलस्टोन के करीब हैं, रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास।, धोनी के बाद वह ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस का मुकाबला
  • खास उपलब्धि से एक कदम दूर रोहित शर्मा
  • रोहित के अलावा धोनी ने किया है यह कारनामा

Rohit Sharma 250th Match Today, Join MS Dhoni Elite Club : आईपीएल के 33वें मुकाबले में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से होगा। यह मुकाबला पंजाब किंग्स अपने होम ग्राउंड मुल्लांपुर में खेलेगी। कभी मुंबई के कप्तान रहे रोहित शर्मा इस मैच में उतरते ही एक बड़ा लैंडमार्क अपने नाम कर लेंगे। दरअसल 249 आईपीएल मैच खेल चुके रोहित के लिए यह 250वां मैच है। मैदान में उतरते ही धोनी के बाद वह 250 आईपीएल मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।

Rohit Sharma

रोहित शर्मा (साभार-IPL)

एमएस धोनी के बाद 250 मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी रोहित शर्मा इससे पहले यह कारनामा केवल सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ही कर पाए हैं। धोनी ने इसी सीजन अपना 250वां मैच खेला है। धोनी के बाद रोहित 250 मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी हो जाएंगे। रोहित के अलावा दिनेश कार्तिक 249 मैच खेल चुके हैं। विराट कोहली 244 मैच खेल कर चौथे नंबर पर हैं।

End of Feed