DC vs KKR: कोलकाता से हार के बाद ऋषभ पंत ने बताया, कहां चूक गई दिल्ली कैपिटल्स

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 30, 2024, 12:44 AM IST

दिल्ली को इस सीजन कोलकाता के खिलाफ दोनों मुकाबलों में हार मिली। पहले मुकाबले में 106 रन से करारी हार का सामना करने वाली दिल्ली को दूसरे मुकाबले में भी 7 विकेट से हार मिली। हार के बाद दिल्ली के कप्तान पंत ने अपने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने के फैसले पर प्रतिक्रिया दी।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली और कोलकाता का मैच
  • कोलकाता ने दिल्ली को 7 विकेट से हराया
  • मैच के बाद पंत ने बल्लेबाजों को ठहराया हार का जिम्मेदारी

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सात विकेट की हार के लिए बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उनकी टीम ने पर्याप्त रन नहीं बनाए। दिल्ली ने वरूण चक्रवर्ती (16 रन पर तीन विकेट), हर्षित राणा (28 रन पर दो विकेट) और वैभव अरोड़ा (29 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और टीम नौ विकेट पर 153 रन ही बना सकी।

RISHABH PANT STATEMENT

ऋषभ पंत (साभार-IPL)

नाइट राइडर्स ने इसके जवाब में फिल सॉल्ट की 33 गेंद में पांच छक्कों और सात चौकों से 68 रन की पारी की बदौलत 16.3 ओवर में तीन विकेट पर 157 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।

End of Feed