Rishabh Pant Fitness Update: आईपीएल 2024 में ऋषभ पंत खेलेंगे या नहीं? रिकी पोंटिंग ने दी बड़ी खबर

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 11, 2024, 02:48 PM IST

Ricky Ponting On Rishabh Pant Fitness: आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत खेलेंगे या नहीं इस पर टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने बड़ी खबर दी है। गौरतलब है कि ऋषभ पंत को अब तक राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) की तरफ से फिटनेस क्लियरेंस ना मिलने की बात सामने आई थी। वहीं पोंटिंग का ताजा बयान पंत के फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ऋषभ पंत पर बड़ी खबर
  • दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग का बयान
  • एनसीए में फिट दिख रहे हैं पंत

Rishabh Pant Fitness Update: युवा भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई करते नजर आएंगे या नहीं, ये एक बड़ा सवाल बन चुका है। एक तरफ खबर आई कि ऋषभ पंत को अब तक राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) ने फिटनेस क्लियरेंस नहीं दिया है और उनके आईपीएल में खेलने पर संशय है। वहीं अब दिल्ली कैपिटल्स टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने एक बयान दिया है जिसने दिल्ली टीम और ऋषभ पंत के फैंस को खुशखबरी देने का काम किया है।

IPL 2024, Rishabh Pant Fitness Update

ऋषभ पंत फिटनेस अपडेट

सोशल मीडिया पर सोमवार को ऋषभ पंत का नाम लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहा। इसकी वजह ऋषभ पंत की आईपीएल 2024 में उपलब्धता है। कई सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि एनसीए ने ऋषभ पंत को फिट घोषित कर दिया है। वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग का बयान भी इससे मिलता-जुलता नजर आया।

End of Feed