Prithvi Shaw Controversy: आउट या नॉट आउट, पृथ्वी शॉ के कैच पर मचा विवाद

Prithvi Shaw Controversy: आईपीएल का विवाद से पुराना नाता रहा है। अभी विराट के नो बॉल का विवाद थमा भी नहीं था कि पृथ्वी शॉ का कैच विवाद सामने आ गया। गुजरात के खिलाफ मैच में शॉ का कैच नूर अहमद ने पकड़ा। इस कैच का लेकर विवाद शुरू हो गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली और गुजरात का मैच
  • पृथ्वी शॉ के कैच पर मचा बवाल
  • नूर अहमद ने पकड़ा था पृथ्वी का कैच

Prithvi Shaw Controversy: आईपीएल 2024 में रोज नए-नए विवाद सामने आ रहे हैं। अभी विराट कोहली के नो बॉल का विवाद थमा भी नहीं था कि गुजरात और दिल्ली के मैच में एक नया विवाद सामने आ गया। यह विवाद पृथ्वी शॉ के कैच को लेकर है जिस पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई कि उन्हें गलत आउट दिया गया जबकि कैच लेते समय गेंद पहले जमीन को छू गई थी।

Prithvi Shaw Controversy:

पृथ्वी शॉ (साभार-IPL)

चौथे ओवर में आउट हुए थे पृथ्वी

दरअसल गुजरात की ओर से संदीप वॉरियर चौथे ओवर में गेंदबाजी कर रहे थे। चौथे ओवर की पांचवी गेंद पर पृथ्वी ने मिड विकेट पर एक पुल शॉट खेला। नूर अहमद ने बाउंड्री लाइन से भागते हुए शॉ का कैच पकड़ा। निर्णय तीसरे अंपायर के पास गया और उन्हें आउट करार दिया गया। तीसरे अंपायर के अनुसार गेंद के नीचे नूर की उंगली थी, लेकिन रिप्ले में देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि गेंद पहले जमीन को छू गई थी। शॉ भी इस निर्णय से थोड़े हतप्रभ दिखे, लेकिन अंतत: उन्हें 7 गेंद में 11 रन बनाकर वापस जाना पड़ा।

End of Feed