IPL 2024, PBKS vs RR Pitch Report, Weather: पंजाब-राजस्थान मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां जानिए

IPL 2024, PBKS vs RR Pitch Report And Barsapara Cricket Stadium, Guwahati Weather Forecast Today Match In Hindi: आज (15 May 2024) आईपीएल में पंजाब किंग्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा। इस सीजन में पहली बार कोई मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं इस मैच की पिच रिपोर्ट और आज कैसा रहेगा गुवाहाटी का मौसम।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 में आज का रोमांचक मैच
  • पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा मुकाबला
  • सीजन में पहली बार गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आयोजन

IPL 2024, PBKS (Punjab Kings) vs RR (Rajasthan Royals) Pitch Report And Guwahati Weather Forecast Today: क्रिकेट फैंस को आज एक और आईपीएल का रोमांचक मैच देखने को मिलेगा। हालांकि आज का मैच महज औपचारिकता भर है लेकिन फिर भी रनों की बौछार और एक टीम के नेट रन रेट को नजर में रखते हुए फैंस इस मैच का लुत्फ उठाना चाहेंगे। ये मैच प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी पंजाब किंग्स और प्लेऑफ में जगह बना चुकी राजस्थान रॉयल्स टीम के बीच होगा। इस आईपीएल संस्करण में पहली बार किसी मैच का आयोजन गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। मैच पंजाब किंग्स की अगुवाई एक बार फिर सैम करन (Sam Curran) करते नजर सकते हैं क्योंकि शिखर धवन की फिटनेस पर अब तक कोई अपडेट नहीं आया है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स की कमान धुरंधर विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) के हाथों में रहेगी।

IPL 2024, PBKS vs RR Pitch Report

पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स पिच रिपोर्ट

पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जाने वाले आज के मैच से पहले दोनों टीमों का मौजूदा सीजन में ट्रैक रिकॉर्ड जान लेते हैं। अब तक आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स ने 12 मैच खेले हैं और उनको सिर्फ 4 मैचों में ही जीत मिली है जबकि 8 मैच उन्होंने गंवा दिए हैं। उनके कुल 8 अंक हैं और वे अंक तालिका में आखिरी यानी 10वें पायदान पर हैं। आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ से वे पहले ही बाहर हो चुके हैं। जबकि दूसरी तरफ है राजस्थान रॉयल्स की टीम जिसने सीजन में अब तक 12 मुकाबलों में 8 मैच जीते हैं और सिर्फ 4 मैचों में उन्हें शिकस्त मिली है और वे अंक तालिका में दूसरे नंबर पर मजबूती के साथ कब्जा जमाए हुए हैं। इसी सीजन के पहले चरण में भी राजस्थान ने पंजाब को मात दी थी। यहां अब जानते हैं कि आज जब गुवाहाटी में पहली बार सीजन का मैच होता तो कैसी होगी पिच रिपोर्ट और कैसा है गुवाहाटी के मौसम का हाल।

End of Feed