IPL 2024, PBKS vs GT Pitch Report, Weather: पंजाब-गुजरात मुकाबले की पिच रिपोर्ट और मौसम का ताजा हाल, यहां जानिए

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 21, 2024, 03:48 PM IST

IPL 2024, PBKS vs GT Pitch Report And Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium Mullanpur, Mohali Weather Forecast Today Match In Hindi: आज (21 April 2024) इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाएगा। ये मैच महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर, मोहाली में खेला जाएगा। आइए जानते हैं इस मैच की पिच रिपोर्ट और आज मुल्लांपुर(मोहाली) का मौसम कैसा रहने वाला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंडियन प्रीमियर लीग के 37वें मुकाबले में होगी पंजाब और गुजरात की भिड़ंत
  • मुल्लांपुर में होगी दोनों टीमों के बीच शाम साढ़े सात बजे भिड़ंत
  • अंक तालिका में आठवें और नौवें पायदान पर काबिज टीमों के बीच है मुकाबला

IPL 2024, PBKS (Punjab Kings) vs GT (Gujarat Titans) Pitch Report And Mullanpur Weather Forecast Today: आईपीएल 2024 में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे। दिन का दूसरा और सीजन का 37वां मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाएगा। मेजबान पंजाब किंग्स के लिए अब तक सीजन खास नहीं रहा है। कई करीबी हार के बाद उसकी स्थिति अंक तालिका में डामाडोल है। वहीं गुजरात टाइटन्स की टीम भी गोता लगाती दिख रही है। अंक तालिका में पंजाब किंग्स नौवें और गुजरात टाइटन्स आठवें पायदान पर है। आज का मुकाबला शाम 7.30 बजे से मुल्लांपुर मोहाली के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। शिखर धवन के चोटिल होने के बाद पंजाब किंग्स की कमान सैम कुरेन (Sam Curran) संभाल रहे हैं। वहीं गुजरात टाइटन्स की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं। जिनकी कप्तानी में गुजरात का प्रदर्शन फीका रहा है।

Punjab Kings vs Gujarat Titans Pitch Report IPL 2024

पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स, पिच और वेदर रिपोर्ट, आईपीएल 2024

आज पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से पहले जान लेते हैं कि दोनों टीमों का अबतक टूर्नामेंट में सफर कैसा रहा है। पंजाब और गुजरात दोनों ही टीमों ने अबतक 7-7 मैच खेले हैं जिसमें गुजरात ने तीन में और पंजाब ने 2 मैच में जीत हासिल की है। पंजाब किंग्स को कई करीबी मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा। इसलिए वह अंक तालिका(IPL 2024 Points Table) में नौवें और गुजरात आठवें पायदान पर है। ऐसे में दोनों टीमों की कोशिश रविवार (21 अप्रैल, 2024) को खेले जाने वाले मुकाबले में जीत दर्ज अंक तालिका में अपनी स्थिति में सुधार करने की होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज जब दोनों टीमों का मुल्लांपुर में आमना-सामना होगा तो कैसी होगी पिच और मोहाली(मुल्लांपुर) के मौसम का हाल।

End of Feed