IPL 2024: 20 साल के मेरठिया प्लेयर की बदली तकदीर, करोड़ों में हुई धोनी की सेना में एंट्री

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 19, 2023, 07:44 PM IST

Who is Sameer Rizvi: जानिए कौन है उत्तर प्रदेश के मेरठ से ताल्लुक रखने वाला 20 साल का युवा बल्लेबाज जिसे 8.4 करोड़ रुपये की कीमत पर चेन्नई सुपर किंग्स खर्च करके अपनी टीम में किया है शामिल?

Sameer Rizvi: इंडियन प्रीमियर लीग ने पिछले 16 साल में दुनियाभर के कई खिलाड़ियों की तकदीर पल भर में बदल दी। ऐसा ही एक 17वें सीजन से पहले हुई खिलाड़ियों की नीलामी में हुआ। उत्तर प्रदेश के मेरठ से ताल्लुक रखने वाले समीर रिजवान को चेन्नई सुपर किंग्स ने 8.4 करोड़ रुपये की मोटी कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया।

Sameer Rizvi

समीर रिजवी

मिली बेस प्राइज से 42 गुना कीमत

यूपी टी20 लीग के पहले सीजन में धमाल मचाने वाले समीर रिजवान 20 लाख रुपये बेस प्राइज के साथ नीलामी में उतरे थे। नीलामी से पहले ही समीर की प्रतिभा के चर्चा सभी टीमों के मैनेजमेंट के सामने पहुंच चुके थे। ऐसे में उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए होड़ मच गई। अंत में दिल्ली गुजरात और चेन्नई की टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा में समीर का चांदी हो गई और देखते देखते बेस प्राइज का 42 गुना कीमत यानी 8.4 करोड़ रुपये में चेन्नई ने उन्हें अपने खेमे में शामिल कर लिया।

End of Feed