IPL 2024, LSG (Lucknow Super Giants) Team Full Squad: आईपीएल 2024 में ऐसी रहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम

IPL 2024, LSG (Lucknow Super Giants) Team Full Squad: आईपीएल 2024 के लिए ऑक्शन समाप्त हो गया है। इसमें केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने कम पैसों में भी कई अच्छे खिलाड़ियों को खरीदा है। आइये जानते हैं कि ऑक्शन के बाद टीम कैसी नजर आती है।

IPL 2024, LSG Lucknow Super Giants Team Full Squad: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए आयोजित किए गए ऑक्शन की अब समाप्ति हो गई है। इस निलामी में आईपीएल की नई टीमों में से एक लखनऊ सुपर जायंट्स ने शानदार तरीके से प्लेयर्स को खरीदा। लखनऊ सुपर जायंट्स ने केवल पांच खिलाड़ियों की खरीददारी की। इसमें 2 विदेशी और तीन भारतीय शामिल हैं।

Lucknow Super Giants Squad

लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वॉड

लखनऊ सुपर जायंट्स ने जयदेव उनादकट, डेनियल सैम्स, मनन वोहरा, स्पवनिल सिंह, कर्ण शर्मा, अर्पित गुलेरिया, सूर्यांश शिंदे और करुण नायर को रिलीज कर दिया है। नीलामी में शामिल होने से पहले लखनऊ के पर्स में 13.15 करोड़ रुपये बचे हैं। लखनऊ की कोर टीम बरकरार है और वो नीलामी में नए खिलाड़ियों पर दांव लगाएगी। टीम ने आईपीएल ट्रेड के माध्यम से देवदत्त पड्डिकल को भी टीम में शामिल कर लिया है। उनकी जगह टीम ने आवेश खान को राजस्थान रॉयल्स भेज दिया है।

End of Feed