IPL 2024: कुलदीप के मायाजाल में फंसे लखनऊ के नवाब, निकोलस पूरन को गेंद ही नहीं आई नजर [VIDEO]

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 12, 2024, 09:03 PM IST

चोट से उबरकर वापसी करते हुए कुलदीप ने अपनी फिरकी के मायाजाल में लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाजों को फंसाकर टीम की कमर तोड़ दी और उन्हें बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोक दिया।

लखनऊ: चोट से उबरकर आईपीएल 2024 में लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में वापसी करते हुए कुलदीप यादव ने इकाना स्टेडियम में अपनी फिरकी से कहर बरपा दिया। कुलदीप ने अपने पहले स्पेल के पहले दो ओवर में तीन विकेट चटकाकर मैच का रुख ही पलट दिया। कुलदीप ने मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन और केएल राहुल जैसी बड़ी मछलियों को अपने जाल में फंसाया और लखनऊ की टीम को बैकफुट पर धकेल दिया।

Kuldeep Yadav

कुलदीप यादव(साभार IPL/BCCI)

पहले ओवर में किए दो शिकार, पूरन को नहीं लगी हवा

ऋषभ पंत कुलदीप के हाथ में गेंद पारी के आठवें ओवर में थमाई। तबतक लखनऊ ने 7 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए थे। ऐसे में कुलदीप ने सधे हुए अंदाज में शुरुआत की और पहले दो गेंद पर दो रन दिए। इसके बाद तीसरी गेंद पर स्टोइनिस गच्चा खा गए। उन्होंने स्वीप शॉट खेला और इशांत शर्मा के हाथों लपके गए। स्टोइनिस ने 8(10) रन बनाए। इसके बाद अगली गेंद पर बल्लेबाजी करने आए निकोलस पूरन को बोल्ड करके लगातार दूसरा झटका दे दिया। पूरन कुलदीप की गुगली को समझ नहीं पाए और खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। अपने पहले ओवर में कुलदीप ने 3 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

End of Feed