IPL 2024: अर्धशतक से चूके सुनील नरेन, इससे पहले छुड़ा दिए आरसीबी के गेंदबाजों के छक्के

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 29, 2024, 10:23 PM IST

कोलकाता नाइट राइडर्स के मिस्ट्री स्पिनर सुनील नरेन ने बतौर ओपनर एक बार फिर धमाल मचाते हुए आरसीबी के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • करियर के 500वें टी20 मुकाबले में नरेन ने मचाया धमाल
  • नरेन ने खेली 22 मैच में 47 रन की आतिशी पारी
  • इस दौरान नरेन ने जड़े 2 चौके और 5 आतिशी छक्के

बेंगलुरू: केकेआर के लिए खेलने वाले कैरेबियाई मिस्ट्री स्पिनर सुनील नरेन ने शुक्रवार को आईपीएल 2024 के मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ बल्ले से धमाल मचा दिया। जीत के लिए 183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर के लिए पारी की शुरुआत करने फिल साल्ट और सुनील नरेन की जोड़ी उतरी। सीजन के पहले मुकाबले में बतौर ओपनर नाकाम रहे नरेन पर टीम मैनेजमेंट ने एक बार फिर भरोसा जताया और उन्हें पारी की शुरुआत करने भेजा। और उन्होंने अपने करियर के 500वें टी20 मुकाबले में बल्ले से धमाल मचा दिया।

Sunil Narine

सुनील नरेन(साभार IPL/BCCI)

नरेन ने खेली 22 गेंद में 47 रन की आतिशी पारी

सुनील नरेन ने बल्लेबाजी के लिए आते ही धमाल मचा दिया। उन्होंने शुरुआत गेंदबाजों के छक्के छुड़ाते हुए तेजी से रन बनाए। साल्ट और नरेन ने 3.3 ओवर में केकेआर को पचास रन के पार पहुंचा दिया। इसके बाद दोनों ने पॉवरप्ले के 6 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 85 रन जोड़ लिए। आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर साल्ट को मयंक डागर ने शानदार स्पिन यॉर्कर पर बोल्ड कर दिया और उन्हें अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया। 92 के स्कोर पर केकेआर को पहला झटका लगा।

End of Feed