Jake Fraser-McGurk Half Century: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टक्कर मुंबई इंडियंस से हो रही है। अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित मैच में पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम के ओपनर जैक फ्रेजर मेकगर्क ने आते ही तबाही मचा दी। उन्होंने एक बार फिर से केवल 15 गेंदों पर ही अपना अर्धशतक पूरा कर दिया। ये आईपीएल 2024 का संयुक्त रुप से सबसे तेज अर्धशतक है। इसके पहले जैक ने ही गुजरात के खिलाफ 15 गेंदों पर ये कमाल किया था।
जैक फ्रेजर अर्धशतक
मैच में टॉस जीतकर जब दिल्ली कैपिटल्स बल्लेबाजी करने उतरी तो जैक फ्रेजर पहली बार नए पार्टनर अभिषेक पोरेल के साथ उतरे लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा। फ्रेजर ने आते ही पहले ही ओवर में 19 रन ठोक दिए और इसके बाद उन्होंने जसप्रीत बुमराह को पहली ही गेंद पर एक शानदार छक्का जड़ा। फ्रेजर का ये आईपीएल के करियर का तीसरा पचासा है। जेक फ्रेजर बेहतरीन लय में दिख रहे थे और ऐसा लग रहा था कि वे आज शतक जड़ देंगे। लेकिन जब वे 27 गेंदों पर 84 रन बनाकर खेल रहे थे तो पीयूष चावला ने अपना अनुभव दिखाकर उन्हें आउट कर दिया। वे अपने आईपीएल के पहले शतक से चूक गए।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन-
कुमार कुशाग्र, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, शाई होप, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल,कुलदीप यादव, लिजर्ड विलियम्स, मुकेश कुमार, खलील अहमद।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन-
रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर),,तिलक वर्मा,हार्दिक पंड्या (कप्तान),टिम डेविड,नेहल वढेरा,मोहम्मद नबी,ल्यूक वूड,पीयूष चावला,जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा
