GT vs SRH: अहमदाबाद में शेर बनीं गुजरात टाइटंस की टीम, सनराइजर्स हैदराबाद को दी शिकस्त

GT vs SRH IPL 2024 Full Scorecard: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 12वां मैच समाप्त हो गया है। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से मात दे दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया
  • मोहित शर्मा ने की शानदार गेंदबाजी
  • मिलर-सुदर्शन की मैच विनिंग पारी

GT vs SRH IPL 2024 Full Scorecard: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 12वें मैच में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से मात दे दी है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 162 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसका पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने इसे ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। ये गुजरात टाइटंस की टूर्नामेंट की दूसरी जीत है। वहीं हैदराबाद की ये 3 मैचों में मिली दूसरी हार है।

Gujrat titans

गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले 6 ओवर में 55 रन बनाए। हालांकि इस दौरान टीम ने मयंक अग्रवाल का विकेट भी गंवा दिया था। पॉवरप्ले के शानदार स्टार्ट के बाद हैदराबाद की पारी धीमी हो गई। टीम को सातवें ओवर में बड़ा झटका लगा जब ट्रेविस हेड आउट हो गए। वहीं 10वें ओवर में अभिषेक शर्मा ने भी पवेलियन लौट गए। इसके बाद क्लासेन और मारक्रम ने पारी को संभालने की कोशिश की और 34 रनों की साझेदारी की।

End of Feed