Delhi Capitals: आईपीएल 2024 में हुई नए खिलाड़ी की एंट्री, दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल हुआ ये धुरंधर

IPL 2024, Delhi Capitals Squad, Lizaad Williams To Replace Harry Brook: इंडियन प्रीमयर लीग (आईपीएल 2024) में आज दिल्ली कैपिटल्स की टीम में एक नए खिलाड़ी की एंट्री हो गई है। दक्षिण अफ्रीकी धुरंधर लिजाड विलियम्स के साथ दिल्ली की टीम ने 50 लाख रुपये का करार किया है। वो टीम में हैरी ब्रुक की जगह लेंगे जो टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले चुके हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 में हुई नए खिलाड़ी की एंट्री
  • दिल्ली कैपिटल्स टीम में शामिल हुए लिजाड विलियम्स
  • हैरी ब्रुक की जगह लेंगे लिजाड विलियम्स

IPL 2024, Delhi Capitals Squads, Lizaad Williams: आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम में एक नए खिलाड़ी की एंट्री हो गई है। दिल्ली की टीम ने दक्षिण अफ्रीका के धुरंधर तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स को अपनी टीम में शामिल किया है। उनके साथ बेस प्राइस 50 लाख रुपये का करार किया गया है। लिजाड टीम में हैरी ब्रुक (Harry Brook) की जगह लेंगे जिन्होंने निजी कारणों से टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है।

Lizaad Williams Signed By Delhi Capitals For IPL 2024

लिजाड विलियम्स (Instagram)

गौरतलब है कि इंग्लैंड के हैरी ब्रुक ने अपनी दादी के निधन के बाद अचानक आईपीएल 2024 से अपना नाम वापस लेने का फैसला लिया है। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने ब्रुक की भरपाई के लिए लिजाड विलियम्स को अपनी टीम में शामिल करने का फैसला किया और उनके साथ करार किया।

End of Feed