चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच

आईपीएल 2024 का 39वां मुकाबला मजेदार होने वाला है। आज चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम, एमए चिदंबरम स्टेडियम आमने-सामने होगी।

CSK vs LSG Dream11 Prediction, Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants Playing XI: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का 39वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स औऱ लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। लखनऊ जीत कर यहां पहुंची है जबकि चेन्नई को पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। लखनऊ ने पिछले मुकाबले में सीएसके को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। चेन्नई की कोशिश होगी कि वह अपने हार का बदला ले।

CSK vs LSG Dream 11 team today match dream 11.

चेन्नई बनाम लखनऊ की ड्रीम इलेवन टीम (साभार-TNN)

चेन्नई की बल्लेबाजी और गेंदबाजी

इस सीजन चेन्नई की बल्लेबाजी और गेंदबाजी में कंसिसटेंसी की कमी रही है। शानदार शुरुआत करने वाले रचिन रवींद्र का बल्ला पिछले कुछ मैचों से खामोश है जबकि रुतुराज गायकवाड़ भी लगातार अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे हैं। गेंदबाजी में भी दीपक चाहर की इंजरी से टीम परेशान रही है। मथीसा पथिराना और मुस्तफिजुर रहमान ने जरूर अच्छी गेंदबाजी की है।

End of Feed