IPL 2024 Auction List: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2024 के ऑक्शन की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। दुबई के 19 दिसंबर को कोका कोला एरिना में दोपहर 2.30 बजे से ऑक्शन की शुरुआत होगी। ऑक्शन के लिए कुल 333 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें 214 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि 119 विदेशी खिलाड़ी भी हैं। इसके अलावा दो खिलाड़ी एसोसिएट देशों के हैं। बता दें कि ऑक्शन में कुल 77 खाली स्लॉट के लिए बोली लगेगी, जिसमें से 30 विदेशी स्लॉट है। वहीं, पिछले दिनों सभी टीमों ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियोंं की लिस्ट जारी की थी।
19 दिसंबर 2023 को दुबई में होगा IPL 2024 ऑक्शन। (फोटो- IPL/BCCI)
केकेआर के पास सबसे ज्यादा खाली स्लॉट
| टीम | खिलाड़ियों की संख्या | विदेशी खिलाड़ियों की संख्या | कुल खर्च राशि (रुपए में) | उपलब्ध राशि (रुपए में) | उपलब्ध स्लॉट | विदेशी स्लॉट |
| चेन्नई सुपर किंग्स | 19 | 5 | 68.6 | 31.4 | 6 | 3 |
| दिल्ली कैपिटल्स | 16 | 4 | 71.05 | 28.95 | 9 | 4 |
| गुजरात टाइटंस | 17 | 6 | 61.85 | 38.15 | 8 | 2 |
| कोलकाता नाइटराइडर्स | 13 | 4 | 67.3 | 32.7 | 12 | 4 |
| लखनऊ सुपर जायंट्स | 19 | 6 | 86.85 | 13.15 | 6 | 2 |
| मुंबई इंडियंस | 17 | 4 | 82.25 | 17.75 | 8 | 4 |
| पंजाब किंग्स | 17 | 6 | 70.9 | 29.1 | 8 | 2 |
| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर | 19 | 5 | 76.75 | 23.25 | 6 | 3 |
| राजस्थान रॉयल्स | 17 | 5 | 85.5 | 14.5 | 8 | 3 |
| सनराइजर्स हैदराबाद | 19 | 5 | 66 | 34 | 6 | 3 |
| कुल | 173 | 50 | 737.05 | 262.95 | 77 | 30 |
अनकैप्ड खिलाड़ियों की संख्या ज्यादा
आईपीएल 2024 के ऑक्शन के लिए कुल 333 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें अनकैप्ड खिलाड़ियों की संख्या ज्यादा है। ऑक्शन में 215 अनकैप्ड खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, जबकि 116 कैप्ड खिलाड़ी भी शामिल होंगे। इसके अलावा सिर्फ दो एसोसिएट देशों के खिलाड़ी भी शामिल होंगे।
23 खिलाड़ियों का बेस प्राइज 2 करोड़
आईपीएन 2024 ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले लिस्ट में 23 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनका बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए है। वहीं, 13 खिलाड़ियो का बेस प्राइज 1.5 करोड़ रुपए है। इसके अलावा कई खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइज 1 करोड़, 50 लाख, 30 लाख और 10 लाख रुपए रखा है।
