IPL 2023: युजवेंद्र चहल के सैम कुरेन ने छुड़ाए छक्के, सबसे सफल गेंदबाज ने फेंका अपना सबसे मंहगा ओवर

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 19, 2023, 10:54 PM IST

युजवेंद्र चहल के शुक्रवार को धर्मशाला में पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों सैम कुरेन और शाहरुख खान ने छक्के छुड़ा दिए और एक ओवर में 28 रन जड़ दिए। यह चहल के आईपीएल करियर का सबसे मंहगा ओवर साबित हुआ।

धर्मशाला: आईपीएल इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज युजवेंद्र चहल की शुक्रवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ एक नहीं चली। चंचल और चतुर कहे जाने वाले चहल के हाथों में संजू सैमसन ने पारी के 19वें ओवर में गेंद थमाने का जोखिम उठाया और ये फैसला उलटा साबित हो गया। चहल के इस ओवर में बल्लेबाजी कर रहे सैम कुरेन और शाहरुख खान की जोड़ी छक्के छुड़ा दिए और कुल 28 रन जड़ दिए।

Yuzvendra Chahal

युजवेंद्र चहल(साभार IPL/BCCI)

शाहरुख और कुरेन ने छुड़ाए छक्के

इस ओवर की शुरुआत शाहरुख खान ने चौका जड़कर की। इसके बाद अगली ही गेंद पर शानदार छक्का जड़ दिया। तीसरे गेंद पर शाहरुख के सामने चहल दबाव में दिखे और व्हाइड गेंद फेंक दी। इसके बाद तीसरी गेंद पर शाहरुख ने एक रन लेकर स्ट्राइक सैम कुरेन को दे दी। कुरेन ने मोर्चा संभालते हुए चौथी और पांचवीं गेंद पर लगातार छक्के जड़ दिए। इसके बाद ओवर का अंत चौके के साथ किया। चहल ने कुल 28 रन इस ओवर में लुटाए। चहल ने 4 ओवर में पंजाब के खिलाफ 40 रन लुटाए और कोई विकेट हासिल नहीं कर सके।

End of Feed