IPL 2023: यशस्वी जायसवाल का बढ़ रहा यश, बने भारत के दूसरे सबसे तेज एक हजारी

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 7, 2023, 08:59 PM IST

यशस्वी जायसवाल रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बड़ी पारी नहीं खेल सके लेकिन उन्होंने इस दौरान आईपीएल की रिकॉर्ड बुक्स के कुछ पन्नों में दूसरे सबसे तेज एक हजारी के रूप में दर्ज करा लिया।

Yashasvi Jaiswal 1000 runs in IPL: राजस्थान रॉयल्स की ओर से आईपीएल में खेलने वाले युवा भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का यश वक्त के साथ बढ़ता जा रहा है। रविवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में यशस्वी ने अच्छी शुरुआत की लेकिन वो 18 गेंद में 35 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। इस पारी के दौरान उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के जड़े। उनका स्ट्राइक रेट भी इस दौरान 194.44 का रहा।

Yashasvi Jaiswal

यशस्वी जायसवाल (साभार IPL/BCCI)

आईपीएल में दूसरे सबसे तेज एक हजारी

यशस्वी ने अपनी इस छोटी सी आतिशी पारी के दौरान आईपीएल करियर में एक हजार रन पूरे कर लिए। वो आईपीएल में सबसे कम पारियों में एक हजार रन पूरे करने के मामले में साझा रूप से सुरेश रैना के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने करियर की 34वीं पारी में हजार रन पूरे किए। उनसे ज्यादा तेजी से ये कारनामा सचिन तेंदुलकर और रुतुराज गायकवाड़ ने किया है। इन दोनों को इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए केवल 31 पारियां खेलनी पड़ी।

End of Feed