50 को 100 में बदलने की कला सीख चुके हैं यशस्वी, बोले-पूर्व भारतीय बल्लेबाज

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 19, 2023, 04:36 PM IST

IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को लेकर वीरेंद्र सहवाग ने दावा किया है कि वह टीम इंडिया के फ्यूचर सुपरस्टार हैं। उन्होंने कहा है कि वह 50 रन के स्कोर को 100 में बदलना सीख चुके हैं। यशस्वी इस सीजन कमाल के फॉर्म में हैं और ऑरेंज कैप की सूची में तीसरे नंबर पर हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • वीरेंद्र सहवाग ने की यशस्वी जायसवाल की तारीफ
  • यशस्वी को बताया टीम इंडिया का भविष्य
  • राजस्थान के सबसे सफल बल्लेबाज हैं यशस्वी

आईपीएल 2023 में जिस युवा बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है वो हैं राजस्थान के ओपनर यशस्वी जायसवाल। जायसवाल जिस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं उसको देखते हुए कई पूर्व भारतीय खिलाड़ी उन्हें टीम इंडिया के भविष्य का सुपरस्टार बता चुके हैं। उनकी तारीफ करने वालों में से एक विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी हैं जो कभी अपनी बल्लेबाजी के दम पर विरोधी गेंदबाजों के लिए खौफ थे।

Yashasvi jaisawal

यशस्वी जायसवाल (साभार-IPL/BCCI)

50 को 100 में बदलना सीख गए हैं यशस्वी

End of Feed