IPL 2023: केकेआर के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलने के बाद बोले यशस्वी, सीख रहा हूं ये हुनर...

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 12, 2023, 06:30 AM IST

जशस्वी जायसवाल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाने के बाद बताया है कि धीरे-धीरे ये हुनर सीख रहे हैं।

कोलकाता: भारतीय क्रिकेट के भविष्य का सितारा बनकर ऊभरे 21 साल के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल में गुरुवार को कोलकाता के खिलाफ इडेन गार्डन्स में शानदार पारी खेली। उन्होंने पारी का आगाज पहले ओवर में 26 रन जड़कर धमाकेदार अंदाज में किया इसके बाद 13 गेंद में आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया और अंत में 47 गेंद में नाबाद 98 रन बनाकर पवेलियन लौटे। विजयी चौका जड़ने वाले यशस्वी ने अपनी पारी में 12 चौके और 5 छक्के जड़े।

Yashasvi Jaiswal

यशस्वी जायसवाल(साभार IPL/BCCI)

मैदान में जाकर हमेशा करना चाहता हूं अच्छा

जीत के बाद प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए यशस्वी ने अपनी पारी के बारे में कहा, हमेशा मेरे मन में होता है कि मैदान में जाऊं और अच्छा खेलूं। वैसा ही मैं सोचता हूं। हम जीत गए इसलिए खुशी हो रही है और मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं।

End of Feed